हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 के आंकड़े
हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 के आंकड़े जारी किए गए हैं। इस सर्वे के अंतर्गत 29 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों के 5 लाख 68 हजार 200 परिवारों को शामिल किया गया है। इससे पूर्व यह सर्वे 2005-06 में किया गया था। उस समय इस सर्वे में एक लाख 9 हजार लोगों को शामिल किया गया था। पहली बार यह सर्वे 1992-93 में अौर दूसरी बार 1998-99 में किया गया था।
इस सर्वे की कुछ प्रमुख बातें : 28.6% आबादी 15 वर्ष से कम आयु की
43.8% खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईधन का करते हैं उपयोग
48.4% परिवारों में बेहतर स्वच्छता और सुविधा
93.1% परिवार आयोडीन युक्त नमक का करते हैं उपयोग
89.9% परिवारों में पानी के लिए अच्छे पेयजल स्त्रोत
991 महिलाएं हैं प्रति एक हजार पुरुषों की तुलना में
2.2% है कुल प्रजनन दर