पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोधपुर में ग्लोबल एग्रीटेक मीट 23 से 25 मई तक

जोधपुर में ग्लोबल एग्रीटेक मीट 23 से 25 मई तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्य सरकार की ओर से 23 से 25 मई तक जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय में ग्लोबल एग्रीटेक मीट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर के निवेशकों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध करवाया जायेगा। ज्यादा फाेकस मसाला खेती और मसाला निर्यात को बढ़ावा देने पर रहेगा। सरकार जयपुर में मेडी ग्लोबल टेक मीट का भी आयोजन करेगी, जिसमें ऐसी चीजों की खेती को प्राथमिकता दी जायेगी, जो हृदय, लीवर, किडनी और डायबिटीज से सम्बन्धित बीमारियों को रोकने का काम करेगी। भााजपा मुख्यालय में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पहले एग्रीटेक मीट जयपुर में 38 एमओयू हुए थे, जिसमें करीब 4400 करोड़ का निवेश हुआ था।

खबरें और भी हैं...