पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकान में आग, महिला समेत दो बच्चों की मौत

मकान में आग, महिला समेत दो बच्चों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा | बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ उपखंड से 25 किमी दूर सब्बलपुरा पंचायत के डूंगरीपाड़ा फलिया मोहल्ले में मंगलवार शाम 4:30 बजे एक कवेलूपोश मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि भीतर अपने दो बच्चों के साथ मौजूद महिला को दरवाजा खोलने का भी वक्त नहीं मिल पाया। आग की चपेट में आने से महिला अपनी 7 साल की बेटी और 2 साल के बेटे के साथ जिंदा जल गई। महिला और बच्चों के चिल्लाने और रोने की आवाजे सुनकर पड़ाेसी मदद के लिए दौड़े लेकिन आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने घरेलू बर्तन और बाल्टियों से जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया। घर में से आवाजे आना बंद होने पर दरवाजा तोड़ भीतर गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला और उसके दोनों बच्चों के कंकाल ही बचे थे। घर का पूरा सामान भी बिखरा पड़ा था।

खबरें और भी हैं...