कार दुर्घटना में धौलपुर नप आयुक्त की गर्भवती पत्नी व चालक की मौत
भरतपुर जिले में ऊंचा नंगला गांव के पास मंगलवार सुबह हुई कार दुर्घटना में धौलपुर नगर परिषद के आयुक्त की प|ी व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आयुक्त व उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को आरबीएम में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किए। रूपवास क्षेत्र के शक्करपुर निवासी आयुक्त शशिकांत शर्मा सुबह कार चालक घनश्याम जाटव (32) पुत्र छोटेलाल निवासी गडरपुरा दरापुर धौलपुर, प|ी सीमा शर्मा उर्फ चंचल (33) तथा 9 वर्षीय पुत्री नविका के साथ कार से धौलपुर से भरतपुर आ रहे थे। इस दौरान करीब 11:45 बजे ऊंचे का नंगला के पास दारापुर खुर्द पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सीमा शर्मा व चालक घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण कार का पहिया फटना बताया जा रहा है। लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को आरबीएम में भर्ती कराया।