पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाले के पास 20 फीट की दूरी पर पड़े थे शावक के शव, तीसरे बाघ से संघर्ष में मौत की आशंका

नाले के पास 20 फीट की दूरी पर पड़े थे शावक के शव, तीसरे बाघ से संघर्ष में मौत की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | रणथंभौर अभयारण्य में मंगलवार शाम सात बजे दो नर बाघों की मृत्यु हो गई, जब विभाग के अधिकारियों को बाघों की मौत का समाचार मिला तो सभी सन्न रह गए। दो बाघ वह भी नर की मृत्यु से रणथंभौर को बहुत बड़ी हानि हुई है। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए, जो देर रात तक जंगल में ही थे। सात आठ बजे विभाग ने इस बात की पुष्टि की कि उक्त दोनों नर शावक टी-79 के है, जिनकी उम्र लगभग डेड साल है। प्रारंभिक तौर पर दोनों नर शावकों की मृत्यु का कारण किसी तीसरे बड़े नर बाघ द्वारा हमला ही माना जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने मौके पर एक तीसरे बाघ की मौजूदगी भी देखी है।

चरवाहों ने दी सूचना : जंगल में दो बाघों के मृत हालत में पड़े होने की सूचना चरवाहों ने विभाग के वॉलेंटियर को दी और वालंटियरों ने इसकी सूचना आगे दी। रणथंभौर के ही भाग सवाई मानसिंह सेंचुरी के आवंड क्षेत्र में खरड़ का नाला है। इसके पास ही खारी दय नाम की एक जगह है। इस स्थान पर दो नर बाघ एक दूसरे से करीब 15 से 20 फीट की दूरी पर मरे हुए पड़े दिखाई दिए। चरवाहों की जानकारी के बाद वॉलेंटियर ने वहां जाकर देखा तो वहां दो नर बाघ मरे पड़े हुए थे।

चिंताजनक आखिर...ये घटनाएं कैसे रुकें

तार में फंसा पैंथर, 6 घंटे संघर्ष किया, भूख और प्यास से दम तोड़ा

सागवाड़ा (डूंगरपुर) | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा इलाके के डेचा गांव से तीन किमी दूर राजपुर रोड के किनारे मंगलवार सुबह तीन साल का पैंथर झाड़ियों के बीच तार में फंस गया। उदयपुर टीम को सूचना भेजी गई, लेकिन टीम आने से पहले ही पैंथर की मौत हो गई। झाड़ियों से बाहर निकलने के लिए उसने 6 घंटे तक कोशिशें की। सफल नहीं हो पाया। उसे बाद में डूंगरपुर पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग ने भूख और प्यास से तड़पकर पैंथर की मौत होने की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...