स्कूलों में अब एक पीरियड आईसीटी लेब का लगेगा
उदयपुर | सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब सप्ताह में एक दिन आईसीटी लेब में पढ़ाना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विषय अध्यापकों को सप्ताह में एक पीरियड आईसीटी लेब में लगाने के निर्देश दिए हैं। लेब में सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका मिलेगा और विद्यार्थियों का कम्प्यूटर ज्ञान बढ़ेगा।