पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरेस्टिंग... दोस्त से मिलने हर साल 14 हजार किमी यात्रा करके आते हंै ये सारस

इंटरेस्टिंग... दोस्त से मिलने हर साल 14 हजार किमी यात्रा करके आते हंै ये सारस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रोएशिया के छोटे से गांव ब्रोदस्की वेरोज़ में मेलेना नाम की सारस और उसका मित्र सारस क्लेप्टन बहुत चर्चित नाम हैं। यूट्यूब एवं अन्य वेबसाइटों पर इनके वीडियो एवं फोटो देखे जा सकते हैं। दोनों की कहानी 16 साल पुरानी है। मेलेना को शिकारियों ने गोली मारी थी, उसके बाद से वह उड़ नहीं सकती। गांव में 71 वर्षीय स्कूल टीचर स्तजेपान वोकिक उसकी देखभाल करते हैं। वे बताते हैं कि हर साल मार्च के अंत में क्लेप्टन मेलेना से मिलने आता है। वह मेलेना का बहुत ख्याल रखता है। आज क्रोएशिया में यह सारस की जोड़ी चर्चित है। मार्च में जब क्लेप्टन आता है, तब उन दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर आने लगती हैं। youtube.com

खबरें और भी हैं...