मकान के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट, चार घायल
थाना क्षेत्र के गांव कोढ़पुरा में चचेरे भाइयों के बीच बरसों से चले आ रहे विवाद को लेकर मंगलवार को फिर से कहासुनी हो गई दोनों ओर से लाठी-डंडों एवं पथराव से हमला बोल दिया। जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायल पक्ष के ज्ञानी राम बघेला ने बताया कि उसके चचेरे भाई छितरिया बघेला के परिवार द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। घायलों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 के पायलट शैलेंद्र पचौरी की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। वहीं अन्य घायल तीन महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पीड़ित ज्ञानीराम पुत्र दाताराम बघेल ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाइयों से गांव में पुराना मकान खरीदा था। जिसका लेन-देन वह बरसों पहले कर चुके हैं।
उसी मकान पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। छतरिया बगैरा पक्ष के लोगों ने एक राय होकर मारपीट कर दी। जिसमें ज्ञानी सहित उनकी प|ी अनीता तथा पुत्र वधू राजन देवी व प्रेमवती भी चोटिल हुई हैं। घायल ज्ञानी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है तथा अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।