पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी जी का शानदार जुमला नोटबंदी से देश को

मोदी जी का शानदार जुमला - नोटबंदी से देश को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी जी का शानदार जुमला - नोटबंदी से देश को कैशलैस करना है। कड़वी सच्चाई- आज नोटबंदी के समय से भी ज्यादा नोट चलन में हैं। 6 नवंबर 2016 को 17.74 लाख करोड़। अब 18.17 लाख करोड! -रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता

उन्नाव, सूरत, कठुआ, दिल्ली की घटनाओं के बाद अब मप्र के शिवपुरी में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म। ये कैसे शर्मनाक दिन आ गए हैं, जिसमें हमारी मासूम बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। -ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस सांसद

यूपी में वर्तमान सरकार द्वारा घोषित ‘डिफेंस कॉरिडोर’ की बात हवा-हवाई है। हमारी बनाई सैफई की पट्टी लड़ाकू विमानों के अभ्यास के काम आई है। सरकार घोषणाएं ही करेगी, तो जुमला बनते देर नहीं लगेगी। -अखिलेश यादव, पूर्व सीएम

अब तक के आईपीएल क्रिकेट सीजन में संजू सैमसन, आंद्रे रसैल, भुवनेश्नर कुमार, शाकिब, ड्वैन ब्रावो, मार्कंडे, केन विलियमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है। आगे कौन उभरेगा? -अयाज मैमन, क्रिकेट विश्लेषक

गोरखपुर उपचुनाव, नीरव मोदी, आईसीआईसीआई घोटाला, एससी/एसटी एक्ट, उन्नाव-कठुआ, कैश की किल्लत। इनसे भाजपा पर दाग लगा है। अब पार्टी आत्मनिरीक्षण करे। -चेतन भगत, लेखक

खबरें और भी हैं...