पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल और मी टू से जुड़ी खबर ब्रेक करने वाले अखबारों को दुनिया का सबसे बड़ा पत्रकारिता पुरस्कार

अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल और मी-टू से जुड़ी खबर ब्रेक करने वाले अखबारों को दुनिया का सबसे बड़ा पत्रकारिता पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये दोनों खबरें सबसे पहले देने के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट को पुलित्जर

एजेंसी | न्यूयॉर्क

पत्रकारिता के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। साल की दो बड़ी खबरें ब्रेक करने के लिए वाशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स को ये पुरस्कार मिले। ये दो खबरें थीं- हार्वे विन्सटीन का सेक्सुअल मिडकंडक्ट और अमेरिका चुनाव में रूस का दखल। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे ने कई अभिनेत्रियों, मॉडल्स और मीडिया सेलेब्रिटी का यौन उत्पीड़न किया था। इस खबर पर न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ द न्यूयॉर्कर को भी संयुक्त पुरस्कार मिला। हार्वे की खबर आने के बाद ही दुनियाभर में मी-टू कैंपेन चल पड़ा था। इस कैंपेन को बाद में 2017 का टाइम पर्सन ऑफ द ईयर भी चुना गया। वहीं अमेरिकी चुनाव में रूस के दखल की खबर वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने ब्रेक की थी। इस पर अभी भी जांच चल रही है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी कैंपस में कुल 14 कैटेगरी के लिए पुलित्जर का ऐलान किया गया। सभी विजेताओं को करीब 10-10 लाख रुपए का ईनाम मिलेगा। 2017 में कैलीफोर्निया की वाइन कंट्री में लगी भीषण आग की कवरेज के लिए प्रेस डेमोक्रेट को बेस्ट ब्रेकिंग न्यूज का पुरस्कार मिला। सिनसिनाटी इन्क्वायरर नाम के अखबार ने अमेरिका में ड्रग संकट पर एक स्टोरी की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट लोकल रिपोर्टिंग का पुरस्कार मिला। 60 रिपोर्टरों ने मिलकर ये एक स्टोरी कवर की थी।

इस साल पहली बार म्यूजिक कैटेगरी का पुलित्जर किसी नॉन-क्लासिकल सिंगर को मिला। हॉलीवुड जैज म्यूजीशियन केंड्रिक लामार को उनके एलबम ‘डैम’ के लिए ये अवॉर्ड मिला। इस एलबम में उन्होंने अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों की जिंदगी को दिखाया था।

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विन्सटीन के सेक्सुअल मिसकंडक्ट की खबर ब्रेक होने के बाद ही मी-टू कैंपेन चला था

नौकरी के आखिरी दिन क्लिक की फोटो के लिए केली को पुरस्कार

इसी फोटो को फोटोग्राफी का पुलित्जर मिला है।

फोटोग्राफी का पुलित्जर पुरस्कार वर्जीनिया के फोटोग्राफर रेयान केली को मिला। रेयान ने अगस्त 2017 में रंगभेद के खिलाफ आयोजित एक रैली में हुए हादसे का फोटो क्लिक किया था। रैली में एक कार कई लोगों को रौंदते हुए निकल गई थी। रेयान ने इसी घटना का फोटो खींच लिया था। रेयान ने जिस दिन ये फोटो क्लिक किया था, वो उनकी नौकरी का आखिरी दिन था।

खबरें और भी हैं...