- Hindi News
- National
- पंजाब में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद 4 जिलों में बंद इंटरनेट सेवा बहाल
पंजाब में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद 4 जिलों में बंद इंटरनेट सेवा बहाल
जालंधर | पंजाब सरकार ने फगवाड़ा समेत चार जिलों में शनिवार से बंद मोबाइल और इंटरनेट सेवा मंगलवार आधी रात से बहाल कर दी गई। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि फगवाड़ा में आंबेडकर जयंती के दिन हिन्दू और दलित समुदाय के बीच झड़पों के बाद कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।