पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभागीय आयुक्त का पद महीनों से खाली

कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभागीय आयुक्त का पद महीनों से खाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्य के सात में से तीन संभागीय आयुक्त और एक जिले में कलेक्टर का पद महीनों से खाली चल रहा है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभागों के संभागीय आयुक्तों का चार्ज जिले के कलेक्टरों को दे रखा है, जबकि प्रतापगढ़ कलेक्टर का अतिरिक्त चार्ज एडीएम संभाल रहे हैं। संभागीय आयुक्त का पद जिलों में माॅनिटरिंग के लिहाज से सबसे प्रभावशाली होता है। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों और कानून व्यवस्था तक की मानिटरिंग की कमान आयुक्त पर होती है। लेकिन इन चारों पद पर पोस्टिंग के लिए सरकार के स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...