युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया
शाहजहांपुर| थाना क्षेत्र के गांव उदनवास के श्मशान घाट पर सड़क किनारे एक युवक की हत्या करने के बाद हत्यारे शव को पटक गए। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि अल सुबह उन्हें उदनवास के पूर्व सरपंच राजाराम गुर्जर का फोन आया एवं उन्होंने सड़क किनारे किसी युवक की डेड बॉडी पड़े होने की जानकारी दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे एवं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। मृतक युवक करीब 27 वर्षीय है एवं कद 5.7 इंच है।