चित्तौड़गढ़ : 12 माह बाद पद्मिनी महल का कांच कक्ष पर्यटकों के लिए खोला
चित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ में 22 माह से बंद विजयस्तंभ और करीब एक साल से बंद पद्मिनी महल के दरवाजे मंगलवार को पर्यटकों के लिए खुल गए। हालांकि पुरातत्व विभाग के अधिकारी इन दोनों प्रमुख स्मारकों को इतने लंबे समय तक बंद रखने और फिर अचानक खोलने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। जुलाई 2016 में केमिकल वाॅश के नाम पर विजयस्तंभ बंद किया गया था, जबकि यह वॉश भी पूरा नहीं हुआ। कांच कक्ष पद्मावत फिल्म पर विवाद के बाद बंद किया गया था।