हिरण शिकार : सलमान को मिली विदेश जाने की अनुमति
जोधपुर | जिला व सत्र न्यायालय (ग्रामीण) ने सलमान खान को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। कांकाणी हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट से दोषी ठहराए गए सलमान को जिला व सत्र कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी और विदेश जाने पर रोक लगाई थी। सलमान ने अब प्रार्थना पत्र लगाकर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।