पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा घायल

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां। दिहोली थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर गांव के पास मरैना से धौलपुर की ओर आ रहे दो बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई एवं एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई जयप्रकाश परमार ने बताया कि देर शाम को मरैना निवासी रमन पुत्र राजेंद्र तथा रविंद्र पुत्र राकेश बाइक से धौलपुर की ओर आ रहे थे तभी गांव के पास ही ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें रविंद्र पुत्र राकेश नाई निवासी मरैना की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...