पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोटोग्राफी... ‘गॉड ऑफ सन’ से मशहूर है यह पिरामिड, दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा

फोटोग्राफी... ‘गॉड ऑफ सन’ से मशहूर है यह पिरामिड, दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो मैक्सिको स्थिति प्राचीन शहर तेओतिवाकन का है, यानी मान्यताओं के अनुसार ऐसी जगह जहां देवताओं की उत्पत्ति हुई। इसे इटली के फोटोग्राफर एनरिको पेस्केन्टिनी ने क्लिक किया है। उन्होंने बताया कि यह जगह आज भी पुरातत्वविदों के लिए बड़ा सवाल है, क्योंकि लगातार खोज का कार्य चलता है और इसकी वास्तुकला आज भी आश्चर्यचकित करती है। इसके अध्ययन से प्राचीन सभ्यता का पता चलता है। यहां सवा लाख से अधिक लोग उस दौर में रहते थे, जिससे उस युग में यह छठा सबसे बड़ा शहर था। यह पिरामिड इतना विशाल है कि दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है।

प्राचीन मान्यता के अनुसार इसे सूर्य देवता को समर्पित किया गया था। इससे छोटा दूसरा पिरामिड भी वहां है, उसे चंद्र देवता को समर्पित किया गया है। यह पिरामिड ‘ज्योमिट्री ऑफ द सन’ से मशहूर है, इसे देखने हर साल 10 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

pescart.com

खबरें और भी हैं...