उन्नाव, कठुआ की घटनाओं पर कांग्रेस का कैंडल मार्च
उन्नाव, कठुआ की घटनाओं पर कांग्रेस का कैंडल मार्च
जयपुर | उन्नाव और कठुआ रेप घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को अमर जवान ज्योति स्मारक पर कांग्रेस की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए दुष्कर्मियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। उन्नाव रेप घटना में विधायक को कई दिनों तक गिरफ्तार नहीं करने पर कांग्रेस ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ की बात करने वालों से लोगों को अब डर लगने लगा है कि अपनी बेटियों को घर पर सुरक्षित रखना होगा। कैंडल मार्च में महासचिव मोहन प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, जिला अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास आदि मौजूद रहे।