- Hindi News
- National
- युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू में शामिल हुए राजस्थान के चार नेता
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू में शामिल हुए राजस्थान के चार नेता
पॉलिटिकल रिपोर्टर, जयपुर | राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को दिल्ली में इंटरव्यू हुए, जिसमें राजस्थान के चार युवा नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार दिया है।
इसमें भीलवाड़ा जिले के विधायक धीरज गुर्जर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीता राम लांबा, हिंडोली विधायक और प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चांदना और राजीव गांधी पंचायतीराज संस्थान के संयोजक अमित पूनिया का नाम शामिल है। खास यह है कि अध्यक्ष बनने के लिए आयु की सीमा 35 से बढ़ाकर 38 साल कर दी गई है। राष्ट्रीय युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। प्रदेश के तीन दिग्गज नेता एक विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लाबिंग कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस के लिए नतीजे का इंतजार और रोचक हो गया है। इस पद के लिए शुक्रवार को देश भर के 36 युवा नेताओं ने साक्षात्कार दिया। राज्य से जिन चार युवा नेताओं ने इंटरव्यू दिया है, सभी के किसी न किसी तरीके से उच्च स्तर पर समीकरण हैं। वे अपने समीकरण के जरिए इस पद को पाने की कोशिश भी करेंगे, लेकिन फाइनल राहुल गांधी के स्तर पर ही होने की संभावना है।