डीटीओ वीरेंद्र 5 माह और रहेंगे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर
सिटी रिपोर्टर. जयपुर | सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए डीटीओ वीरेंद्र सिंह राठौड़ का कार्यकाल केंद्र सरकार ने पांच माह के लिए ओर बढ़ा दिया हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने आदेश जारी किए हैं। राठौड़ मंत्रालय में सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन विंग में तकनीकी सलाहकार के पद पर नियुक्त हैं। वे इस पद पर पिछले डेढ़ साल से केंद्र में कार्यरत हैं। अब वे 31 अगस्त तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। इनकी नियुक्ति के बाद सड़क दुर्घटनाओं में 3 प्रतिशत की कमी हुई है।