खनन से मकान व पानी की टंकी में हुए नुकसान की जांच के लिए कमेटी बनाई
जयपुर | हाईकोर्ट ने कोटपुतली के कायमपुरा बांस गांव में खनन के कारण वहां पर स्थित मकानों और पानी की टंकी में हुए नुकसान के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। अदालत ने खान निदेशक की अध्यक्षता में खान अभियंता और कलेक्टर के प्रतिनिधि को नुकसान का पता लगाकर अदालत को जानकारी देने के लिए कहा है।