पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस विषय की परीक्षा होनी थी, विवि के पास उसके

जिस विषय की परीक्षा होनी थी, विवि के पास उसके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिस विषय की परीक्षा होनी थी, विवि के पास उसके पेपर ही नहीं थे, परीक्षा दिए बिना लौट गए छात्र

उदयपुर |
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को विभागों में आपसी तालमेल की कमी और लापरवाही के चलते बीए फाइनल ईयर फिलोसॉफी- द्वितीय का पेपर बदल देने से छात्र बिना पेपर दिए ही वापस लौट गए। शुक्रवार को फिलोसॉफी के इन छात्रों का प्रॉब्लम ऑफ फिलोसॉफी का पेपर था लेकिन छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो प्रश्न पत्र ही नहीं थे। विवि प्रशासन ने छात्रों को फिलोसॉफी ऑफ रिलिजन और फिलोसॉफी ऑफ हिस्ट्री के पेपर मुहैया कराए लेकिन छात्रों ने अलग विषय के पेपर देने से मना कर दिया और बिना परीक्षा दिए ही घर लौट गए।

खबरें और भी हैं...