- Hindi News
- National
- क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को हाईकोर्ट से मिली राहत, पुलिस कार्रवाई पर रोक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को हाईकोर्ट से मिली राहत, पुलिस कार्रवाई पर रोक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को हाईकोर्ट से मिली राहत, पुलिस कार्रवाई पर रोक
जोधपुर | क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ लूणी थाने में भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध ट्विटर पर अपशब्द लिखने के आरोप में दर्ज एफआईआर में राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस विजय विश्नोई ने याचिका को विचारार्थ स्वीकार करते हुए राज्य सरकार व शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी। इस मामले में अगली सुनवाई 21 मई को होगी।