पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च में सोना आयात 40 फीसदी घटकर 2.49 अरब डॉलर रहा

मार्च में सोना आयात 40 फीसदी घटकर 2.49 अरब डॉलर रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्च के दौरान देश में सोना आयात 40.31 फीसदी घटकर 2.49 अरब डॉलर रह गया। इसके चलते चालू खाता घाटा (सीएडी) नियंत्रण में रहने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मार्च के दौरान देश में 4.17 अरब डॉलर के सोने का आयात किया गया था। उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक सोना आयात में कमी कारण ग्लोबल मार्केट में कीमतों में गिरावट आना हो सकती है। जनवरी और फरवरी के दौरान भी सोना आयात में कमी दर्ज की गई थी। काबिलेगौर है कि दुनिया में भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा सोना आयातक देश है। भारत में सोने की सबसे ज्यादा खपत आभूषण उद्योग में होती है।

देश में भी सोना आयात पर 10% आयात शुल्क लगता है। इसके चलते र| एवं आभूषण उद्योग वाणिज्य मंत्रालय के साथ वित्त मंत्रालय से कई बार सोने पर आयात में कमी करने का आग्रह कर चुका है। देश में वजन के लिहाज से वित्तवर्ष 2016-17 के दौरान 500 टन सोने का आयात किया गया था।

अप्रैल-दिसंबर में सीएडी जीडीपी का 1.9 %

सोना आयात बढ़ने से अप्रैल से दिसंबर, 2017 की अवधि में देश का सीएडी पूर्व वर्ष की समान अवधि के मुकाबले दोगुना से अधिक होकर जीडीपी का 1.9 फीसदी हो गया था। जो वर्ष 2016 की समान अवधि में 0.7 फीसदी था। सीएडी इस देश में विदेशी मुद्रा की कमाई और खर्च के बीच के अंतर को दर्शाता है। दिसंबर में सीएडी बढ़कर जीडीपी का दो फीसदी यानी 13.5 अरब डॉलर हो गया था।

चांदी आयात में 31% की बढ़ोतरी
मार्च के दौरान देश में चांदी आयात 31 फीसदी बढ़कर 2.67 करोड़ डॉलर हो गया।

कमजाेर मांग से सोना 250, चांदी 400 रुपए सस्ती
जयपुर | कमजोर मांग से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 250 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम नीचे उतर गया। चांदी में 400 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। चांदी कलदार के भाव पूर्व स्तर पर रहे। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 10 डॉलर बढ़कर 1,344.30 डॉलर तथा मई डिलीवरी चांदी 0.19 डॉलर की तेजी से 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू मांग कमजोर होने से सोने-चांदी में गिरावट रही। हालांकि ग्लोबल बाजार में कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। वहीं, सीरिया में सुरक्षा चिंताओं के चलते ग्लोबल बाजार में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की खरीद की। इसके चलते ग्लोबल बाजार में इस सप्ताह भी सोना साप्ताहिक तेजी के साथ बंद होने की संभावना है।

जयपुर सर्राफा भाव : चांदी (999) 39,600, चांदी रिफाइनरी 39,100 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 31,750 रुपए, सोना जेवराती 30,200 रुपए तथा वापसी 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम।

खबरें और भी हैं...