दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का पहला वेलनेस सेंटर आज खुलेगा
नई दिल्ली | एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अब पूर्व चीफ जस्टिस केजी बालाकृष्णन ने सवाल उठाए हैं। जस्टिस बालाकृष्णन ने कहा है कि एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मूलरूप से गलत था। उन्होंने कहा कि न्यायिक आदेश ऐसा नहीं होना चाहिए, जिससे लोगों के बीच हिंसा हो। 14 जनवरी 2007 से 12 मई 2010 तक देश के चीफ जस्टिस रहे बालाकृष्णन ने एक कार्यक्रम में कहा, “संभवत: पहली बार सुप्रीम कोर्ट के किसी फैसले को लेकर लोगों में हिंसा भड़की है। सामान्यत: जब हिंसा होती है, तब सुप्रीम कोर्ट दखल देता है। लोग आदेश को मंजूर करते हैं। आज लोग देश के सबसे बड़े कोर्ट के आदेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यह भयावह स्थिति है।
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज आयुष्मान भारत का शुभारंभ करेंगे
देश भर में इस वित्तीय साल में 18,840 हेल्थ सब सेंटर को वेलनेस सेंटर में बदलेंगे
आंबेडकर जयंती पर मोदी केयर की शुरुआत...
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आयुष्मान भारत का दूसरा पिलर है
बीजापुर को क्यों चुना...
बीजापुर को क्यों चुना...
देश के सबसे ज्यादा 101 पिछड़े जिलों में शामिल
बीजापुर नक्सलवाद प्रभावित आदिवासी इलाका है। यह जिला नीति आयोग द्वारा चुने गए देश के सबसे 101 पिछड़े जिलों में आता है। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के सम्मेलन में कहा था कि जो पिछड़ा जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा, वे आंबेडकर जयंती पर उन जिलों का दौरा करेंगे। सियासी वजह- इस साल 5 राज्यों में चुनाव हैं। अगले साल आम चुनाव भी हैं। केंद्र इस प्रोजेक्ट को सबसे बड़ी सफलता दिखाना चाहता है। आयुष्मान भारत से 40% गरीबों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
देश के सबसे ज्यादा 101 पिछड़े जिलों में शामिल
बीजापुर नक्सलवाद प्रभावित आदिवासी इलाका है। यह जिला नीति आयोग द्वारा चुने गए देश के सबसे 101 पिछड़े जिलों में आता है। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के सम्मेलन में कहा था कि जो पिछड़ा जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा, वे आंबेडकर जयंती पर उन जिलों का दौरा करेंगे। सियासी वजह- इस साल 5 राज्यों में चुनाव हैं। अगले साल आम चुनाव भी हैं। केंद्र इस प्रोजेक्ट को सबसे बड़ी सफलता दिखाना चाहता है। आयुष्मान भारत से 40% गरीबों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधा होंगी
आयुष्मान योजना के हेल्थ वेलनेस सेंटर
वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
हेल्थ वेलनेस सेंटर क्या है | बजट में आयुष्मान भारत की घोषणा की गई है। इसके दो कंपोनेट हैं। पहला 10.74 लाख परिवारों को 5 लाख रु. का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त। दूसरा, हेल्थ वेलनेस सेंटर जिसमें देश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपडेट होंगे। इन सेंटर में छोटी बीमारियों का इलाज होगा। दवाएं फ्री मिलेंगी।
कितनी बीमारियों का इलाज होगा | हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधा होगी। यहां इलाज के साथ जांच की भी सुविधा भी होगी। जिला अस्पताल में मरीज को जो दवा लिखी जाएगी, वह दवा मरीज को उसके घर के पास हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपलब्ध हो, इस पर भी काम चल रहा है।
किस राज्य में कितने वेलनेस सेंटर बनेंगे...
बिहार 643
छत्तीसगढ़ 1000
गुजरात 1185
हरियाणा 255
राजस्थान 505
झारखंड 646
मध्य प्रदेश 700
महाराष्ट्र 1450
पंजाब 800
सुरक्षा परिषद में रूस बोला- सीरिया पर मित्र देशों का रवैया गलत, अगर हमला हुआ तो युद्ध शुरू हो जाएगा
मॉस्को/ वॉशिंगटन| सीरिया में केमिकल अटैक को लेकर अमेरिका सहित कुछ देशों के आक्रामक रुख पर रूस ने कहा है कि सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध छिड़ जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक के बाद कहा- हालात बहुत खराब हैं, इसलिए वहां रूस की सेना मौजूद है। उन्होंने अमेरिका और मित्र देशों पर अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा- युद्ध के खतरे को टालना तात्कालिक जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सुरक्षा परिषद के पांचों स्थाई देशों से सीरिया में युद्ध संकट को रोकने की अपील की। उधर, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने सीरिया पर कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय नहीं किया है।
इनमें छोटी बीमारियों का इलाज और मुफ्त दवाइयां भी मिलेंगी
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तीन तरह के कैंसर की मुफ्त जांच भी होगी
गंभीर बीमारियों के लक्षण मिले तो क्या करेंगे | जांच में जिन लोगों में बीमारियों के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल जिला अस्पताल या बड़े अस्पताल रेफर किया जाएगा। वेलनेस सेंटर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और 3 तरह के कैंसर ओरल, ब्रेस्ट, सर्विक्स कैंसर की जांच होगी।
कौन सी बीमारियां कवर होंगी| मैटरनल हेल्थ और डिलीवरी की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कॉन्ट्रासेप्टिव सुविधा और संक्रामक, किशोर स्वास्थ्य, गैर संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा, आंख-नाक-कान व गले से संबंधित बीमारी के इलाज की अलग से यूनिट होगी। बुजुर्गों का भी इलाज हो सकेगा।
व्हाइट हाउस को माफिया बॉस की तरह चला रहे ट्रम्प, हर बात पर झूठ बोले: एफबीआई के पूर्व प्रमुख
वाॅशिंगटन | अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के पूर्व निर्देशक जेम्स कोमी ने अपनी नई किताब में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तुलना माफिया बॉस से की है। उन्होंने किताब में लिखा- ट्रम्प ने उन्हें एक माफिया बॉस की याद दिला दी है, जो अपने मातहतों से पूरी वफादारी की उम्मीद करता है। वह पूरी दुनिया को अपने खिलाफ मानता है और हर बात पर झूठ बोलता है। कोमी को ट्रम्प ने मई 2017 में बर्खास्त कर दिया था। उनकी किताब ‘ए हायर लॉयल्टी : ट्रूथ, लाइ एंड लीडरशिप’ अगले सप्ताह रिलीज की जाएगी। कोमी के आरोपों पर ट्रम्प ने कहा- कोमी ने गोपनीय सूचनाएं लीक कीं। उन्होंने कांग्रेस में शपथ लेकर झूठ बोला। उनपर मुकदमा चलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि एफबीआई चीफ के तौर पर उनका तरीका गलत था।
पनामा पेपर लीक केस
जिंदगी भर कोई पद ग्रहण नहीं कर पाएंगे शरीफ : सुप्रीम कोर्ट
इस्लामाबाद| पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आजीवन चुनाव लड़ने और कोई भी पद ग्रहण करने पर रोक लगा दी है। अब शरीफ किसी भी सार्वजनिक पद पर नहीं रह पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला पनामा पेपर लीक मामले में सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को शरीफ को दोषी पाया था और उन्हें पीएम पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। तब नवाज को इस्तीफा देना पड़ा था। चीफ जस्टिस साकिब निसार ने कहा- देश को अच्छे नेता चाहिए।
डोभाल चीन के दौरे पर
डोकलाम विवाद के बाद दूसरी बार मिले भारत-चीन के एनएसए
बीजिंग| भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल चीन की दो दिन की यात्रा पर हैं। उन्होंने शंघाई में शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यांग जिएची से मुलाकात की। दोनों के बीच सीमा सहित अन्य मुद्दों पर बात हुई। पिछले साल डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिन तक चले तनाव के खत्म होने के बाद डोभाल की जिएची से यह दूसरी मुलाकात है। डोभाल और जिएची दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए विशेष प्रतिनिधि भी हैं।