मुकंदरा के इनक्लोजर से बाघ को जंगल में छोड़ने के निर्देश
जयपुर| मुख्यसचिव एनसी गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वन विभाग की बैठक हुई, जिसमें पिछले दिनों मुकंदरा टाइगर रिजर्व के इनक्लोजर में रखे बाघ को जंगल में छोड़ने के निर्देश दिए गए। पिछले दिनों एक बाघ को इनक्लोजर में रखा था। इनक्लोजर 24 हेक्टेयर का है। जंगल में छोड़ने के लिए विभाग को एक सप्ताह में प्लान बनाने को कहा गया है। सीएस ने अति. मुख्यसचिव सुबोध अग्रवाल को प्लान बनाने को कहा। सीएस ने मुकंदरा में पुनर्वास की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।