मेडिकल बिल पास करवाने आए जलदायकर्मी को आया हार्टअटैक
जयपुर| पिछले एक साल से लंबित मेडिकल बिल पास करवाने आए जलभवन आए जलदायकर्मी मनसुख गुर्जर को हार्ट अटैक आ गया। प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक के पदाधिकारियों ने बताया कि जलभवन मुख्यालय में बजट सेल पर उसे बिल पास नहीं होने की सूचना मिली, जिससे हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर कर्मचारी नेता ईश्वर चंद्र शर्मा, कुलदीप यादव, बाबूलाल शर्मा, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पारीक सहित कई नेता पहुंचे। कुलदीप यादव ने बताया कि जलदाय विभाग में फिटर के पद पर कार्यरत गुर्जर को एक साल पहले ही हार्ट अटैक आया था, तब से अब तक बिलों के भुगतान के लिए कई बार रिमाइंडर दे चुका, लेकिन बिल पास नहीं किए गए। कर्मचारी नेताओं ने मामले की मुख्य अभियंता आई.डी. खान से की है, उसके बाद बिल पास हुआ।