अवैध हथियारों के लिए भी ऑनलाइन पेमेंट, एमपी से होते थे सप्लाई
कोटा | एसओजी ने मध्यप्रदेश के गंधवानी निवासी मोहन सिंह को कोटा के पास पकड़ा था। इसके पास से आठ पिस्टल व नौ मैग्जीन बरामद की थी। मोहन सिंह के बारे में एसओजी को कई दिनों से जानकारी थी कि वह हर सप्ताह धार से हथियार लोकर कोटा,उदयपुर, बारां में सप्लाई कर रहा है। एसओजी के राडार पर रहने के दौरान पता चला कि धार से मोहन सिंह हथियार लेकर कोटा जा रहा है। जहां वह हथियार की डिलेवरी देगा। एसओजी की टीम ने पीछा किया मगर खरीददार नहीं पहुंचा।