आसाराम मामले में फैसला जेल में सुनाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
आसाराम मामले में फैसला जेल में सुनाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
जोधपुर | यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम के मामले का फैसला जेल में ही सुनाने के लिए पेश किए गए प्रार्थना पत्र पर राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। एससी-एसटी कोर्ट 25 अप्रैल को यौन उत्पीड़न के मामले में फैसला सुनाएगी। पुलिस की ओर से फैसला सुनाने के दिन कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट से आग्रह किया, कि फैसला जेल में सुनाया जाए।