पेंशन चुकाने के लिए स्वामी केशवानंद कृषि विवि को 8 करोड़ देने के आदेश
जोधपुर | हाईकोर्ट की खंडपीठ में सोमवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को लेकर सरकार की अपील पर सुनवाई हुई। सरकार अगले दो महीने की पेंशन के भुगतान के लिए शीघ्र ही विश्वविद्यालय को 8 करोड़ राशि का भुगतान करेगी, हालांकि इससे पहले सरकार ने तीन महीने की पेंशन चुकाने के लिए 12 करोड़ रुपए दिए थे। सरकार की ओर से एएजी पीआर सिंह जोधा व अधिवक्ता दिनेश ओझा ने पक्ष रखते हुए बताया कि जयपुर के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र की करीब 500 बीघा जमीन जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को हस्तांतरित की गई है, इससे मिलने वाली राशि का 30 प्रतिशत स्वामी केशवानंद कृषि विवि को दिया जाना है।