- Hindi News
- National
- छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ के अधिकारी ने ड्यूटी के दौरान एके 47 से गोली मारकर की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ के अधिकारी ने ड्यूटी के दौरान एके-47 से गोली मारकर की खुदकुशी
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के भरनी कैंप में सोमवार को सुबह एक अधिकारी ने ड्यूटी के दौरान गोली मारकर खुदकुशी कर ली। डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि तड़के सीआरपीएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र बघेल ने एके-47 से खुद पर तीन गोलियां चलाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक प्लाटून कमांडर मनेंद्रगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। वह मध्यप्रदेश के कटनी का मूल निवासी है। उसके साथियों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अवसाद की स्थिति में था।