पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरएएस एसोसिएशन के विरोध में उतरीं कई यूनियनें

आरएएस एसोसिएशन के विरोध में उतरीं कई यूनियनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर.जयपुर | अन्य सेवाओं से आईएएस में प्रमोशन कोटा खत्म किए जाने की आरएएस एसोसिएशन की मांग के विरोध में एक-एक कर कई कैडर्स आ खड़े हुए हैं। सबसे पहले राजस्थान लेखा सेवा परिषद ने अन्य सेवाओं से आईएएस में प्रमोशन कोटा जारी रखने की मांग की थी। इसके बाद उद्योग सेवा परिषद और अब आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा परिषद ने भी प्रमोशन कोटा जारी रखने की मांग को लेकर मुख्य सचिव एनसी गोयल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के दिसंबर 2016 की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा है कि प्रदेश में आईएएस की कैडर स्ट्रेंथ 313 है, जिसमें से 95 पद राज्य सिविल सेवा से पदोन्नति के जरिए भरे जाने हैं। इसमें केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक प्रमोशन के 85 प्रतिशत पद राज्य सिविल सेवा और शेष 15 प्रतिशत पद अन्य सेवाओं से भरे जाने हैं। अन्य सिविल सेवाओं को आईएएस में प्रमोशन के लिए कैडर स्ट्रेंथ के मुकाबले सिर्फ 0.02 प्रतिशत पद ही मिल रहे हैं, जबकि राज्य सिविल सेवा के लिए 7.71 प्रतिशत पद आईएएस में प्रमोशन के लिए उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...