पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं तो देश में कोई सुरक्षित नहीं : जस्टिस चेलमेश्वर

न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं तो देश में कोई सुरक्षित नहीं : जस्टिस चेलमेश्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायपालिका और सरकार के संबंधों पर अक्सर मुखर रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस जे चेलमेश्वर ने शनिवार को फिर स्वतंत्र न्यायपालिका की वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर देश में न्यायपालिका मजबूत, स्वतंत्र और कुशल नहीं होगी तो इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी कार्यपालिका और न्यायपालिका के संबंधों में असंतुलन पैदा हो तो बार को इसमेें भूमिका निभानी चाहिए।





नागपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से “कानून का शासन और बार की भूमिका’ विषय पर एनएल बेलेकर स्मृति व्याख्यान में उन्होंने कहा, “सांसदों के बहुमत के समर्थन के साथ जजों की नियुक्ति में कार्यपालिका की बड़ी भूमिका होती है। इस प्रकार उनका थोड़ा बहुत नियंत्रण भी होता है। कुछ कार्यपालिका थोड़ा नियंत्रण आजमाती भी हैं, लेकिन जब यह नियंत्रण बहुत ज्यादा हो जाता है तो न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खतरा बन जाता है। जब भी ऐसे हमले बढ़ें तो बार को सतर्क रहकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बेंच की भूमिका पर भी नजर रखनी चाहिए।’

खबरें और भी हैं...