ट्रैक्टर पलटने से दो घायल, भरतपुर रैफर
जुरहरा। थाना क्षेत्र के गांव पाई में शनिवार को एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। एएसआई खेमसिंह ने बताया कि पाई निवासी अजय कुमार पुत्र सुंदरसिंह तथा केसरीसिंह पुत्र पुष्पेश गांव सोनोखर से ट्रैक्टर पर अपने घर वापस आ रहे थे कि गांव पाई के बंध पर उनका ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें दोनों घायल हो गए, घायलों को जुरहरा सीएचसी पर लाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।