पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लैथ मशीन का चक्का निकला, एक की मौत, घटना के बाद बाजार बंद

लैथ मशीन का चक्का निकला, एक की मौत, घटना के बाद बाजार बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइपास रोड पर मिस्त्री मार्केट में शनिवार दोपहर करीब डेढ बजे काम करने के दौरान लैथ मशीन का चक्का निकल गया। इसकी चपेट में आने से एक जने की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे की जांघ पर गहरा घाव हो गया। तेज आवाज सुनकर मार्केट में अपनी-अपनी दुकानों पर काम कर रहे लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। वहां का मंजर देखकर सभी हतप्रद रह गए। ब्रह्मपुरी निवासी रईस (40) व अनीस (38) पुत्र अब्दुल मजीद अपनी दुकान नेशनल इंजिनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स पर लैथ मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन का चक्का निकल गया। सामने बैठे रईस के सिर पर चक्का आकर लगा, जिससे उसके सिर के दो टुकड़े हो गए और पास में बैठे अनीस के जांघ में गहरा घाव हो गया। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने रईस व अनीस को अस्पताल रवाना किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। ड्यूटी डॉक्टर ने रईस को मृत घोषित कर दिया और अनीस का प्राथमिक उपचार कर कोटा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रईस के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

मार्केट में सन्नाटा

दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद बाईपास रोड मिस्त्री मार्केट में सन्नाटा पसर गया। अमूमन यहां रात तक दुकानों पर रात तक काम चलता रहा है, लेकिन इस घटना के बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानांे को बंद कर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

खबरें और भी हैं...