प्रदेश के 6873 सरकारी स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन जल्द
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रदेश के 6873 सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा मुहैया कराएगा।
राज्य परियोजना निदेशक आनंदी ने सभी जिलों के लिए 7 करोड़ 12 लाख 38 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की है। इसके लिए राज्य में सबसे ज्यादा अलवर में 476 और सबसे कम जैसलमेर के 40 स्कूलों का चयन किया गया है। प्रति स्कूल 10365 रुपए दिए जाएंगे। जिला परियोजना समन्वयक का कहना है कि वे चयनित स्कूलों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करें। उदयपुर जिले में 218, बांसवाड़ा में 217, चित्तौड़गढ़ में 243, डूंगरपुर में 228, प्रतापगढ़ में 60 आैर राजसमंद के 137 स्कूलों में ये सुविधा मुहैया कराई जाएगी।