कार ट्रैक्टर में घुसी, कार सवार दो गंभीर घायल, भरतपुर रैफर
रूपवास। कस्बे के भरतपुर रोड स्थित कुशवाह धर्मशाला के पास खड़े ट्रैक्टर में एक कार घुस गई। इस हादसे में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भरतपुर रैफर किया गया। एएसआई सुरेश मीणा ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में एक कार अचानक असंतुलित होकर घुस गई। जिसमें कार सवार जैत गोवर्धन निवासी कन्हैयालाल ठाकुर व अजय नगर मथुरा निवासी अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रूपवास अस्पताल से चिकित्सकों ने भरतपुर रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षा की दृष्टि से थाने में खड़ी करवा दिया है तथा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया।