- Hindi News
- National
- उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में इसी माह जोधपुर से आएंगे दो नर और चार मादा चिंकारा
उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में इसी माह जोधपुर से आएंगे दो नर और चार मादा चिंकारा
उदयपुर| सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इस महीने चिंकारा परिवार में बढ़ोतरी होगी। जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क से विभाग 2 नर और 4 मादा चिंकारा लाने की तैयारी कर रहा है। चिंकारा को जोधपुर से लाने के लिए अगले सप्ताह कैंटर भी भेज दिए जाएंगे। डीएफओ हरिणी वी. ने बताया कि अभी बायोलॉजिकल पार्क में एक नर और एक मादा चिंकारा ही है। चिंकारा की संख्या बढ़ाने के लिए जोधपुर माचिया बायोलॉजिकल पार्क को पत्र लिखा था। माचिया प्रबंधन के तैयार होने के बाद सीजेडए को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा था। सीजेडए से अनुमति मिल गई है। अगले सप्ताह टीम को कैंटर सहित जोधपुर भेजा जाएगा।