- Hindi News
- National
- उदयपुर में युवाओं पर्यटकों को बेचने हिंडौन से 50 लाख की चरस लाया था किसान, गिरफ्तार
उदयपुर में युवाओं-पर्यटकों को बेचने हिंडौन से 50 लाख की चरस लाया था किसान, गिरफ्तार
भास्कर न्यूज. उदयपुर | पुलिस ने शनिवार को करौली के किसान काे गिरफ्तार कर 600 ग्राम चरस बरामद की। इसकी बाजार कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी यह चरस शहर के टूरिस्ट एरिया में बेचने के लिए लाया था। उससे मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का खुलासा हाे सकता है। आरोपी करौली जिले में हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के झारेड़ा निवासी भगतराम है।