पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदर्श क्रेडिट काे ऑपरेटिव सोसायटी में 5 करोड़ का गबन

आदर्श क्रेडिट काे-ऑपरेटिव सोसायटी में 5 करोड़ का गबन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा (बाड़मेर) | आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में उपभोक्ताओं के पांच करोड़ गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को सोसायटी की इंटरनल आडिट के दौरान ब्रांच में 33.81 लाख कम मिले तो जोनल प्रबंधक सोहिंदरपाल तेजा ने जांच कराई। इस पर बालाेतरा शाखा में 5 करोड़ रुपए का गबन होना पाया गया। इस पर जोनल प्रबंधक ने प्रकरण में बालोतरा ब्रांच मैनेजर शक्तिदान सहित सहायक सोहन सिंह, राहुल अवस्थी, रमेशकुमार, उत्तम सिंह राजपुरोहित व बुधाराम के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोप है कि इन्होंने मिलकर खाताधारकों की धनराशि कूटरचति तरीकों से निकाली।

सोसायटी के खाताधारकों को परेशानी नहीं होगी। जिसका जितना पैसा जमा है उन सभी को समय पर भुगतान किया जाएगा। -सोहिंदरपाल तेजा, जोनल प्रबंधक

खबरें और भी हैं...