पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा में दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 5 कर्मचारी, 4 लोगों को जिंदा निकाला

कोटा में दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 5 कर्मचारी, 4 लोगों को जिंदा निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैं हादसे के समय अपने ऑफिस से बाहर आया तो पत्थर गिरने की आवाज आई। सामने बार की बिल्डिंग भरभराकर गिर रही थी। सिर्फ 10 सेकंड के अंदर बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह मलबे में बदल गई। मैंने गुमानपुरा थाना व अग्निशमन विभाग को फोन किया। 10 मिनट में 1 पुलिस की फ्लाइंग एस्कार्ट पहुंची। आसपास काफी लोग जमा हो गए। धानमंडी से जेसीबी व क्रेन बुलाई और वहां दबे लोगों को निकालना शुरू किया। एक युवक को निकालने के बाद चार आैर लोगों को भी निकाला गया। एक अभ्ी व्यक्ति अंदर फंसा है। - प्रत्यक्षदर्शी राहुल जैन, व्यवसायी

होटल एंड बार मालिक पर मुकदमा दर्ज, बिल्डिंग का एक हिस्सा सीज

कोटा | नई धानमंडी स्थित कांटेसा होटल एंड बार की बिल्डिंग शनिवार की सुबह 11:14 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। पिछले तीन दिनों से बार बंद होने के कारण वहां पर केवल 5 कर्मचारी ही थे, जो मलबे में दब गए। तत्काल शुरू हुए राहत कार्य के दौरान 3 जनों बुद्धिप्रकाश, विनय रॉय उर्फ गोपाल व जितेंद्र मीणा को मलबे के भीतर से तथा 1 युवक को जर्जर बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू कर निकाला। दबे हुए 3 व्यक्तियों में से 2 को बुद्धिप्रकाश व विनय को गंभीर चोटें आई है। पांचवां व्यक्ति सद्दाम हुसैन बार के एक कमरे में फंस गया। उसे शाम 4 बजे तक भी नहीं निकाला जा सका था। मौके पर कलेक्टर, आईजी समेत तमाम जाब्ता पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस ने गुमानपुरा थाने में होटल एंड बार मालिक अनवर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निगम ने इस बिल्डिंग का एक हिस्सा सीज कर दिया है। बिल्डिंग गिरने का कारण प्रथम दृष्टया बिल्डिंग स्ट्रक्चर काफी पुराना होना व केवल बाहरी सजावट करना माना जा रहा है।

हादसे की दो वजह

बिल्डिंग स्ट्रक्चर काफी पुराना और जर्जर था अंदर की बजाय बाहरी सजावट पर ही खर्चा किया गया

मात्र 10 सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गई बिल्डिंग

खबरें और भी हैं...