छेड़छाड़ और पुलिस से परेशान दलित युवती ने लगाई फांसी
छेड़छाड़ और पुलिस से परेशान दलित युवती ने लगाई फांसी
मुजफ्फरनगर | इधर, मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ और लचर कानून व्यवस्था से परेशान होकर दलित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिजन का आरोप है कि महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत लेकर महिला अपने पति और बेटे सहित थाने गई थी। जहां महिला व उसके बेटे को पुलिस ने एक पुराने मामले में कोर्ट से आए गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया।