दिल्ली के सुल्तानपुरी में भी बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
दिल्ली के सुल्तानपुरी में भी बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
नई दिल्ली | सुल्तानपुरी की रहने वाली एक लड़की को उसके दोस्त ने अपने घर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की। एएसपी एमएन तिवारी ने बताया कि लड़की किसी तरह से लड़के के चंगुल से भागकर निकली और 9 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि 30 मार्च को लड़का उसे घूमने के बहाने ले गया और उसे जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी फरार है।