रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड एक हजार रुपए बढ़ाया
जयपुर | राज्य सरकार ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में एक हजार रुपए बढ़ा दिए हैं। संशोधित स्टाइपेंड के आदेश सोमवार को जारी कर दिए गए। चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-प्रथम) के डिप्टी सैकेट्री भगवत सिंह के अनुसार संशोधित स्टाइपेंड का यह आदेश एक अप्रैल-2018 से प्रभावी होगा।