पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर एसपी हाजिर होकर बताएं छह माह से लापता बच्चा कहां है: हाईकोर्ट

भरतपुर एसपी हाजिर होकर बताएं छह माह से लापता बच्चा कहां है: हाईकोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हाईकोर्ट ने भरतपुर के कामां से पिछले छह माह से लापता 8 साल के बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर भरतपुर के एसपी को 14 मई को कोर्ट में पेश होकर जवाब देने के लिए कहा है। अदालत ने एसपी से पूछा है कि लापता बच्चा क्यों नहीं मिला। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व गोवर्धन बाढ़दार की खंडपीठ ने यह अंतरिम निर्देश राजू की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया। याचिका में प्रार्थी ने कहा कि उसका बेटा छह माह से लापता है लेकिन पुलिस ने उसके बच्चे को अब तक तलाश नहीं किया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह दुखद है कि पुलिस ने प्रार्थी के बेटे को अब तक तलाश नहीं किया है। कोर्ट ने जब इस संबंध में सरकारी वकील से जवाब मांगा तो वह जवाब नहीं दे सके। जिस पर कोर्ट ने भरतपुर एसपी को ही निर्देश जारी किए।

खबरें और भी हैं...