पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सेवा सहकारी समितियां भी खरीद सकेंगी फसल

ग्राम सेवा सहकारी समितियां भी खरीद सकेंगी फसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेश में पहली बार सरसों और चना की खरीद ग्राम सेवा सहकारी समितियों के स्तर पर भी किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। फसल मित्र योजना के तहत अब सहकारी समितियां भी अपने स्तर पर किसानों से सरसों व चना की खरीद कर सकेंगी। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि सीएम के गंगानगर दौरे में किसानों ने नजदीकी खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की थी। किलक ने बताया कि योजना के लागू होने से किसान सहकार फसल खरीद मित्र समिति के जरिए सरसों व चना की उपज बेच सकेगा।

खबरें और भी हैं...