- Hindi News
- National
- आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाकर कांग्रेस देश को कर रही है गुमराह : चतुर्वेदी
आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाकर कांग्रेस देश को कर रही है गुमराह : चतुर्वेदी
अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर दलितों के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए। कांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर को उचित सम्मान दिलाने की कोशिश नहीं की। संविधान सभा में कांग्रेस ने अंबेडकर का न तो मनोनयन किया और न ही उनको पार्टी की तरफ से चुनावी टिकट दिया गया। चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार आरक्षण खत्म किए जाने की बात कह कर जनता को गुमराह कर रही है।
डॉ. अभिनव शर्मा बने अतिरिक्त महाधिवक्ता
जयपुर | राज्य सरकार के प्रमुख विधि सचिव ने एक आदेश जारी कर डॉ.अभिनव शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में राज्य सरकार की ओर से मुकदमों में पैरवी करने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। वे सोमवार से राज्य सरकार के मुकदमों की पैरवी करेंगे। डॉ.शर्मा इससे पहले भी मौजूदा राज्य सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर करीब डेढ़ साल तक काम कर चुके हैं।