ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
धौलपुर| राजाखेड़ा मार्ग पर दूं का पूरा गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सादिकपुर निवासी दुर्गाप्रसाद अपने दो चचेरे भाइयों के साथ धौलपुर से अपने गांव सादिकपुर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में उनकी बाइक आ गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी।