पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार: छठवीं की छात्रा ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा मुझे मेरे पिता से बचाइए, वो मुझे मार डालेंगे

बिहार: छठवीं की छात्रा ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा- मुझे मेरे पिता से बचाइए, वो मुझे मार डालेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार में भागलपुर के माउंट कार्मल स्कूल में पढ़ने वाली छठवीं की छात्रा ने तिलकामांझी थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है कि ‘मुझे मेरे पिता से बचा लीजिए। वो मुझे मार डालेंगे।’ विद्या रानी ने पुलिस को बताया कि अरवल के रहने वाले उसके पिता पवन कुमार 15 दिन से उसका अपहरण करने के लिए सुबह-शाम स्कूल के बाहर चक्कर काट रहे थे। गुरुवार शाम उसके घर तक पहुंचे और हमला कर दिया।

विद्या ने शोर मचाया और उसके नाना सामने आ गए। फिर दोनों की आवाज सुनकर पार्षद हंसल सिंह और पड़ोसियों ने पवन को खदेड़कर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे भाग खड़े हुए। उसने पवन के खिलाफ हत्या की नीयत से हमला करवाने और अपहरण करने की कोशिश की शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई है। विद्या का कहना है कि उसके पिता उसकी हत्या करना चाहते हैं। मुझे उन लोगों से काफी डर लगता है, वे कभी भी मेरा अपहरण कर लेंगे। मैं भयमुक्त वातावरण में पढ़ना चाहती हूं। मेरी मदद करें।

जन्म के समय ही पटककर मारने की कोशिश की थी :

विद्या ने बताया कि उसके पिता ने जन्म के समय ही उसे पटककर मारने की कोशिश की थी। विद्या की गले के नीचे की हड्डी उस चोट की वजह से हमेशा के लिए खराब हो गई। उसने अपनी प|ी को बेटी को जन्म देने पर छोड़ दिया। तब से वह भागलपुर में ही अपने नाना के साथ रहने लगी। पिता को केवल फोटो में ही देखा था।





चार साल पहले उसके पिता उसे छीनने आए थे, तब पुलिस की डांट फटकार के बाद वे भाग गए। तब उसने पहली बार पिता को सामने देखा था।

बेटी ने जीते हैं कई अवॉर्ड :

विद्या को बिहार दिवस, एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, ओलंपियाड समेत कई प्रतियोगिताओं में बिहार स्तर पर अवॉर्ड मिल चुका है। वह हर साल पैसे जमा करके अपने जन्म दिन पर हर वर्ष बरारी पुल घाट पर गरीबों को कपड़ा बांटती है।

खबरें और भी हैं...