ईईएसएल की उजाला योजना की वैन राज्य के 599 गांवों से गुजरेगी
ईईएसएल की उजाला योजना की वैन राज्य के 599 गांवों से गुजरेगी
जयपुर| भारत सरकार ने ‘ग्राम स्वराज अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस अभियान को 14 अप्रैल से 5 मई, 2018 तक 16,000 गांवों में चलाया जाना है। इस अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में कम आय वाले परिवारों के लोग ‘उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबल एलईडी फॉर ऑल’ (उजाला) कार्यक्रम के तहत 50 रुपए के विशेष मूल्य पर एलईडी बल्ब खरीद सकेंगे। चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने उजाला वैन को हरी झंडी दिखा कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ईईएसएल की यह वैन राज्य के 599 गांवों से गुजरेगी।